Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Apr, 2018 04:11 PM
महानगर की एक फैक्टरी में लगी आग कारण अढ़ाई वर्षीय बच्ची सहित परिवार के चार सदस्य झुलस गए जिन्हें लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
लुधियाना(महेश): महानगर की एक फैक्टरी में लगी आग कारण अढ़ाई वर्षीय बच्ची सहित परिवार के चार सदस्य झुलस गए जिन्हें लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार परिवार फैक्टरी के ऊपर बने मकान में रहता था। घायलों की पहचान नव्या उसके पिता नरेंद्र,माता निधि तथा दादी प्रेमलता के तौर पर हुई है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पड़ोसियों ने परिवार को छत के रास्ते बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।