पंजाब में  AAP के 3 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, किया ये कारनामा

Edited By Kamini,Updated: 06 Oct, 2022 07:25 PM

fir registered against 3 leaders of aap in punjab did this feat

आम आदमी पार्टी की मुसाबितें दिन प्रति दिन बढ़ती नजर आ रही हैं।

जालंधर: आम आदमी पार्टी की मुसाबितें दिन प्रति दिन बढ़ती नजर आ रही हैं। पंजाब के 3 और 'आप' नेताओं पर एफ.आई.आर. दर्ज होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि जालंधर व कपूरथला में 'आप' के नेताओं के बीच चल रहा झगड़ा आ थाने तक पहुंच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार  एक महिला नेत्री ने 'आप' के 3 नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर कलरफुल सेक्सुअल रिमार्क्स पास करने की शिकायत जालंधर के थाना डिवीजन नं. 5 की पुलिस को दी है। पंजाब केसरी को जानकारी मिली है कि तीनों नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि आप के नेता यशपाल आजाद, कुंवर इकबाल व परमिंदर सिंह ने व्ह्टसएप पर उसके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।

महिला ने यह भी बताया कि आप नेता कुंवर इकबाल ने उसे फोन पर जान से धमकी भी दी है। पुलिस बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ  धारा 354ए, 294, 506, 507, 509, 120बी  के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको यह भी बता दें इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!