Edited By Vatika,Updated: 08 Jul, 2020 02:04 PM
सिरसा की रानियां थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।
सिरसा(ललित): सिरसा की रानियां थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार रानियां निवासी 24 वर्षीय युवती की शादी पंजाब के बरवाला जिला निवासी एक युवक से हुई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति उस पर आप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है। पति ने उससे आप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और मारपीट भी की। पीड़िता ने सुसराल वालों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप भी लगाया है। रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।