Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Nov, 2020 12:31 PM
पीड़ित परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करते हुए विधायक गिलजियां ने कहा कि वह उनके साथ खड़े हैं......
टांडा उड़मुड़(वरिंदर पंडित): गांव जलालपुर में बीते दिनों दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची के पीड़ित परिवार को आज सरकार की ओर से 5 लाख रुपए की और वित्तीय मदद भेंट की गई है। मुख्यमंत्री राहत फंड से जारी चैक मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां ने पीड़ित परिवार को भेंट किया। इस अवसर पर एस.डी.एम. रणदीप सिंह भी मौजूद थे।
पीड़ित परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करते हुए विधायक गिलजियां ने कहा कि वह उनके साथ खड़े हैं और उन्हें इंसाफ मिलेगा। इस मौके मैंबर जिला परिषद रविन्द्र पाल सिंह गोरा, चेयरमैन लखवीर सिंह लक्खी, सुखविन्दर जीत सिंह बीरा, सरपंच लखविन्दर कौर, सुखविन्दर सिंह गुज्जर, बाली सल्ला, कुलवंत सिंह, एम.सी. गुरसेवक मार्शल, हरजीत सिंह और माल विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।