Edited By Tania pathak,Updated: 18 May, 2021 01:02 PM
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के मामा गुरराज सिंह बराड़ फत्तणवाला का देहांत हो जाने का दुखदायी समाचार प्राप्त हुआ है।
श्री मुक्तसर साहिब (ऋणी /पवन): वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के मामा गुरराज सिंह बराड़ फत्तणवाला का देहांत हो जाने का दुखदायी समाचार प्राप्त हुआ है। उनका बठिंडा में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह 77 साल के थे। गुरराज सिंह बराड़ के पिता हरचन्द सिंह फत्तणवाला श्री मुक्तसर साहिब से विधायक रह चुके हैं।
उनके बड़े पुत्र मनजीत सिंह फत्तणवाला शुगर मिल फरीदकोट के चेयरमैन रहे ही जबकि छोटे पुत्र जगजीत सिंह बराड़ हनी मार्केट समिति के पूर्व चेयरमैन हैं और इस समय पंजाब प्रदेश कांग्रेस के जनरल सचिव हैं। गुरराज सिंह फत्तणवाला का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे उनके गांव में ही किया जाएगा।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here