Edited By Updated: 21 Feb, 2017 07:48 AM
स्थानीय ईश्वर हलवाई चौक जगराओं सिटी में पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्षों के मध्य हुई लड़ाई में दोनों पक्षों के 3 व्यक्ति घायल हो गए जो सिविल अस्पताल जगराओं में उपचाराधीन हैं।
जगराओं (भंडारी): स्थानीय ईश्वर हलवाई चौक जगराओं सिटी में पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्षों के मध्य हुई लड़ाई में दोनों पक्षों के 3 व्यक्ति घायल हो गए जो सिविल अस्पताल जगराओं में उपचाराधीन हैं। घटना की सूचना मिलने पर DSP रक्षपाल ढींडसा तथा एस.एच.ओ. सिटी इंस्पैक्टर सुरेश कुमार भी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। घटना की फुटेज वहां लगे एक सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। एस.एच.ओ. ने बताया कि फुटेज की जांच की जा रही है तथा उसके अनुसार आरोपी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि एन.आर.आई. स्वर्णजीत सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि उस पर बलदेव खुराना तथा प्रवीण खुराना ने हमला करके बुरी तरह मारपीट कर घायल किया जबकि दूसरे पक्ष के घायल बलदेव खुराना तथा प्रवीण खुराना ने स्वर्णजीत सिंह पर उन पर कृपाण से हमला करके घायल करने का आरोप लगाया है।