Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 02:22 PM
लेन-देन के मामले को लेकर हुई मारपीट में एक के घायल होने का समाचार मिला है।
कपूरथला(मल्होत्रा): लेन-देन के मामले को लेकर हुई मारपीट में एक के घायल होने का समाचार मिला है। घायल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल में उपचार करवा रहे गुलशन कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी नई सब्जी मंडी कपूरथला ने बताया कि उसका क्षेत्र के ही संतोष कुमार के साथ थोड़े पैसों का लेन-देन चल रहा था।
सोमवार जब वह एक्टिवा पर जा रहा था तो संतोष ने अपने साथियों सहित उससे मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। इस संबंधी दूसरे पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।