बेडरूम में गड्ढा खोद दफनाया था मंगेतर का शव, हुआ एक और सनसनीखेज खुलासा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Oct, 2021 04:47 PM

fiance s body buried in pit dug in the bedroom another sensational revelation

नवनिन्दरप्रीतपाल सिंह ने छपिन्दरपाल कौर का ही नहीं बल्कि इससे पहली पत्नी सुखदीप कौर का भी कत्ल किया। जिसने दोनों कत्ल पुलिस के सामने कबूल कर लिए हैं। यह दोनों कत्ल नाइट्रोजन गैस का सिलैंडर के साथ मास्क लगा कर किए गए। इस संबंध में विस्तार के साथ...

पटियाला(बलजिंदर): नवनिन्दरप्रीतपाल सिंह ने छपिन्दरपाल कौर का ही नहीं बल्कि इससे पहली पत्नी सुखदीप कौर का भी कत्ल किया। जिसने दोनों कत्ल पुलिस के सामने कबूल कर लिए हैं। यह दोनों कत्ल नाइट्रोजन गैस का सिलैंडर के साथ मास्क लगा कर किए गए। इस संबंध में विस्तार के साथ जानकारी देते हुए एस.एस.पी. हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि नवनिन्दरप्रीतपाल सिंह के खिलाफ जहां 19 अक्तूबर को दर्ज किए गए केस में 302 आई.पी.सी की वृद्धि कर दी गई है, वहीं सुखदीप कौर के कत्ल के मामले में भी नई एफ.आई.आर. नं. 206 अधीन धारा 302 दर्ज की गई है। इस तरह पुलिस ने एक नहीं बल्कि दोहरे अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया है।

जानकारी देते हुए एस.एस.पी हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि इस दोहरे कत्ल की गुत्थी को एस.पी. इन्वेस्टिगेशन डा. महताब सिंह, डी.एस.पी. डी. मोहित अग्रवाल, डी.एस.पी. सिटी-2 सौरव जिंदल, सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह और थाना अर्बन एस्टेट के एस.एच.ओ .रौनी की टीम ने सुलझाया है।

 एस.एस.पी. भुल्लर ने बताया कि छपिन्दरपाल कौर के पिता सुखचैन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जब जांच शुरू की तो उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया पूछताछ में वह मान गया कि उसने छपिन्दरपाल कौर को 13 अक्तूबर को मार कर अपने ही बेडरूम में गड्ढा खोद के दबा दिया था। कार्यकारी तहसीलदार श्री मनमोहन सिंह नायब तहसीलदार पटियाला की उपस्थिति में घर के बेडरूम के बीच में से छपिन्दरपाल कौर की लाश को निकाला गया।

सुखदीप कौर का कत्ल भी माना नवनिन्दरप्रीत पाल सिंह
एस.एस.पी. ने बताया कि नवनिन्दरप्रीत पाल सिंह से जब गहराई के साथ पूछताछ की तो सामने आया कि उसने एक अन्य लड़की सुखदीप कौर बेटी निर्मल सिंह निवासी गांव बिशनपुरा तहसील सुनाम जिला संगरूर के साथ भी 12 फरवरी 2018 को एस.एस.टी. नगर में विवाह कराया था और यह एस.एस.टी. नगर में रहती थी। नवनिन्दरप्रीतपाल सिंह ने सुखदीप कौर का कत्ल 19-20 सितम्बर की मध्य रात को किया था और सुखदीप कौर के मायके परिवार को यह बात बताई थी कि सुखदीप कौर की मौत अटैक होने के कारण हुई है और सुखदीप कौर का संस्कार भी कर दिया था। सुखदीप कौर साल 2009 में आईलेट्स की क्लासें लगाने के लिए पटियाला आती थी। जहां यह आपसी संपर्क में आ गए और फिर फरवरी 2018 में इन्होंने विवाह कर लिया और इकट्ठे रहने लग गए। नवनिन्दरप्रीतपाल सिंह मुताबिक सुखदीप कौर बाद में इसको परेशान करने लग गई थी।

ऐसे किए दोनों कत्ल
यह दोनों कत्ल नवनिन्दरप्रीतपाल सिंह ने बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से किए। इन दोनों कत्ल में नवनिन्दरप्रीतपाल सिंह ने नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल किया, सुखदीप कौर गर्भवती थी और मकान नंबर 368 फेस-1 अर्बन अस्टेट पटियाला में आ कर ही रह रही थी जिसको एक नाइट्रोजन के सिलैंडर का प्रबंध कर सितम्बर में सुखदीप कौर को कहा कि यह ऑक्सीजन का सिलंडर है। कोरोना के कारण वह अपनी माता के लिए लाया हुआ था और गर्भ अवस्था में ऑक्सीजन लेने का बहुत फायदा होता है। इस बहाने रात के समय नाइट्रोजन गैस के सिलैंडर के साथ मास्क लगा कर सुखदीप कौर को लगा दिया इस वजह से सुखदीप कौर की मौत हो गई। इसी तरह ही वह लड़की छपिन्दरपाल कौर को भी घर लाया था और दोबारा फिर एक नाइट्रोजन सिलैंडर का प्रबंध कर लिया था और उसको विश्वास में ले लिया कि ऑक्सीजन लेने से चेहरे पर काफी गलो आता है। इस बहाने के साथ आक्सीजन बता कर उसके मुंह पर भी नाइट्रोजन गैस के सिलैंडर के साथ मास्क लगा कर छपिन्दरपाल कौर को लगा दिया और जिसके साथ छपिन्दरपाल कौर की भी मौत हो गई। फिर छपिन्दरपाल कौर की लाश को अपने बेडरूम में ही पहले ही अपने बैंडो के नीचे खोद कर रखे गड्ढे में दबा दिया।

नवनिन्दरप्रीतपाल सिंह ने इसलिए किए दोनों कत्ल
एस.एस.पी. ने बताया कि नवनिन्दरप्रीतपाल सिंह ने 12 फरवरी 2018 को अपना पहला विवाह मृतक सुखदीप कौर के साथ करवाया था, फिर नवनिन्दरप्रीतपाल सिंह ने 1 अक्तूबर 2018 को लखविन्दर कौर बेटी गुरचरन सिंह निवासी बैकसाइड केशव स्वीट्स भवानीगड़ संगरूर हाल निवासी वार्डन हाऊस वर्किंग होस्टल पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के साथ विवाह करवा लिया था। फिर मार्च 2020 में नवनिन्दरप्रीतपाल सिंह का छपिन्दरपाल कौर के साथ रोका हो गया था जिसके साथ 20 अक्तूबर 2021 को विवाह भी तय हुआ था। 

उन्होंने बताया कि नवनिन्दरप्रीतपाल सिंह क्रमवार उक्त लड़कियों के संपर्क में आता रहा और उनके साथ विवाह भी करवा लिए परंतु वह अब अपने आप को बहुत फंसा हुआ महसूस कर रहा था जिस कारण उसने सुखदीप कौर और छपिन्दरपाल कौर को पूरी सोची समझी योजना के अंतर्गत मार दिया।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने नवनिन्दरप्रीतपाल सिंह को माननीय अदालत में पेश कर 6 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मौके एस.पी.डी. डा. महताब सिंह, डी.एस.पी.डी. मोहित अग्रवाल, डी.एस.पी. सिटी-2 सौरव जिन्दल, सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह और एस.एच.ओ. रोनी सिंह की उपस्थित थे।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!