Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Oct, 2017 08:06 AM
खडूर साहिब के गांव नागोके में लड़की का भ्रूण मिलने की सूचना है। गांव नागोके के छप्पड़ किनारे सुबह राहगीरों ने आवारा कुत्तों का झुंड देखा।
तरनतारन(रमन) : खडूर साहिब के गांव नागोके में लड़की का भ्रूण मिलने की सूचना है। गांव नागोके के छप्पड़ किनारे सुबह राहगीरों ने आवारा कुत्तों का झुंड देखा। यह कुत्ते किसी की बच्ची के भ्रूण को नोच रहे थे। इस संबंधी ग्रामीण रजिन्द्र सिंह पुत्र जगीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर डी.एस.पी. सतपाल सिंह, थाना वैरोवाल के प्रभारी सुखविन्द्र सिंह और ड्यूटी अधिकारी ए.एस.आई. सतनाम सिंह पहुंचे।
जांच दौरान उन्हें पता चला कि उक्त भ्रूण 6 माह का था। राजिन्द्र सिंह के बयानों पर पुलिस ने अज्ञात लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।