Edited By Updated: 07 Apr, 2017 09:28 AM
मजीठा रोड पर स्थित गांव नौशहरा में आज एक बच्चे का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
अमृतसर (दलजीत): मजीठा रोड पर स्थित गांव नौशहरा में आज एक बच्चे का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। जानकारी अनुसार गांव नौशहरा के खेतों में भ्रूण पड़ा था। गांव वासियों की नजर जब भ्रूण पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
भ्रूण 5-6 महीने का लगता था और देखने में लड़का लगता था। गांव के गण्यमान्य सर्बजीत शर्मा नौशहरा ने बताया कि भ्रूण मिलते ही पुलिस को सूचना कर दी गई है। उक्त घटना निंदनीय है, अभी भी कुछ लोग अपने पाप को छुपाने के लिए भ्रूण हत्या कर रहे हैं। सरकार को ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।