Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2018 01:04 PM
नकोदर रोड स्थित खालसा स्कूल के साथ लगते कूड़े के डंप से शुक्रवार को 2 भ्रूण मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
जालंधर (सोनू): नकोदर रोड स्थित खालसा स्कूल के साथ लगते कूड़े के डंप से शुक्रवार को 2 भ्रूण मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह किसी कुंवारी मां की काली करतूत है।
घटना का पता उस समय चला जब सुबह करीब 6:30 बजे कूड़ा बीनने का काम करने वाले व्यक्ति को प्लास्टिक के बोरे में एक कपड़े से लिपटे हुए भ्रूण मिले। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके प पहुंची थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने दोनों भ्रूण को सिविल अस्पताल में भेज कर अगली कार्रवार्इ शुरू कर दी है।