Edited By Vaneet,Updated: 14 May, 2018 06:48 PM
फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी के विपक्ष के नेता सुखपाल खैहरा की गाड़ी के आगे कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों लेट गए। ...
फिरोजपुर: फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी के विधानसभा में विपक्ष के नेता नेता सुखपाल खैहरा की गाड़ी के आगे कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों लेट गए।
जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने खैहरा की गाड़ी के आगे जमकर हंगामा करते हुए नारे बाजी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गाड़ी के आगे से हटाने का काफी प्रयास किया लेकिन प्रर्दशनकारी खैहरा और पुलिस पर हावी हो गए। फिरोजपुर डीसी दफ्तर के बाहर भी प्रर्दशनकारियों ने जमकर हंगामा किया। उधर सुखपाल खैहरा ने इसे विरोधियों की चाल बताया है।