Edited By Vaneet,Updated: 09 Nov, 2019 02:58 PM
शहर की पंजाब पुलिस में तैनात महिला कॉस्टेबल की विवाहिता बेटी ने अपने मायके परिवार तरनतारन....
तरनतारन(रमन): शहर की पंजाब पुलिस में तैनात महिला कॉस्टेबल की विवाहिता बेटी ने अपने मायके परिवार तरनतारन में आज दोपहर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार 2 साल पहले तरनतारन निवासी उक्त लड़की की शादी नशेहरा पनुआ में स्थित एक नौजवान से हुई जो विदेश में रहता है। कुछ दिन पहले विवाहिता के साथ उसके ससुर ने उससे नाजायज संबंध बनाने की कोशिश की। जिसका उसने विरोध किया और इस बाबत अपनी सास को इसकी जानकारी दी। लेकिन कोई सुनवाई ना होने पर वह अपनी मां के घर तरनतारन आ पहुंची।
करीब 10 दिन बीत जाने के बाद विवाहिता की मां ने अपने संबंधियों से मामला सुलझाने के लिए बातचीत शुरू कर दी। जब मामला नहीं सुलझा तो आज दोपहर जब विवाहिता मां पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी पर गई थी। उसी विवाहिता ने अपने मायके के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बाबत थाना सिटी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। देर रात डी.एस.पी. सिटी सूच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है और आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव में कब्जे में ले लिया है।