Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 01:04 PM
क्या आप घर का बचा हुआ खाना बर्बाद होने से बचाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप इस खाने को फीडिंग इंडिया संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा सकते हैं।
भटिंडा (विजय): क्या आप घर का बचा हुआ खाना बर्बाद होने से बचाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप इस खाने को फीडिंग इंडिया संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा सकते हैं। फीडिंग इंडिया संस्था भटिंडा द्वारा सेवकों के माध्यम से इस खाने को शहर के गरीब इलाकों में पहुंचाया जाता है। डिप्टी कमिश्नर भटिंडा दीप्रवा लाकरा ने आज फीडिंग इंडिया संस्था भटिंडा के वालंटियरों वीरेन व विक्रांत से मुलाकात की।
लाकरा ने इन युवकों की सराहना करते हुए हिदायत दी कि वे खाने की क्वालिटी का भी ख्याल रखें। वीरेन व विक्रांत ने लाकरा को संस्था के बारे में बताते हुए कहा कि संस्था देशभर के 25 शहरों में गत 4 महीनों से काम कर रही है। इसका उद्देश्य हर जरूरतमंद तक खाना पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा शहर के खेता सिंह बस्ती, गोनियाना रोड, धोबीआना बस्ती, उडिय़ा बस्ती, डबवाली रोड स्थित झुग्गियों में जरूरतमंदों को खाना पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में अपना योगदान डालें।