विवाह की खुशियां गम में बदली, लड़के के विवाह से कुछ घंटे पहले पिता की मृत्यु

Edited By Mohit,Updated: 01 Mar, 2020 04:35 PM

father dies hours before marriage of boy

मोगा के गांव घलकलां में रविवार को अपने बेटे के विवाह होने की खुशी में शनिवार को आए.............

मोगा (संजीव): मोगा के गांव घलकलां में रविवार को अपने बेटे के विवाह होने की खुशी में शनिवार को आए रिश्तेदारों को उनके गांव कार द्वारा छोड़ने जा रहे पिता की मृत्यु हो गई, जबकि दुर्घटना में 2 महिलाएं गंभीर घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को गांव घलकलां निवासी दर्शन सिंह 60 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह के घर रविवार को बेटे का विवाह हुआ। इस उपरांत पिता दर्शन सिंह अपने 4 महिला रिश्तेदारों को कार द्वारा छोड़ने उनके गांव मोठा वाली जा रहे थे कि रास्ते में अचानक कार का संतुलन बिगड़ने से कार रेलिंग से टकराकर नहर में जा गिरी। जिस पर दर्शन सिंह की विवाह के कुछ घंटे पहले मृत्यु हो गई तथा 2 महिलाएं चरणजीत कौर पत्नी कुलबीर सिंह तथा दलजीत कौर पत्नी सुखमिंदर सिंह घायल हो गईं, जिन्हें मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से गंभीर स्थिति के दृष्टिगत फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मैडीकल अस्पताल में रैफर किया गया। दर्शन सिंह के शव को सरकारी अस्पताल के शवघर में रखवाया गया है।

दूसरी तरफ बेटे तरसेम सिंह का रविवार को विवाह होने के कारण उसे पिता की मृत्यु संबंधी कुछ नहीं बताया गया। विवाह में आए रिश्तेदारों ने बेटे को सिर्फ यही बताया कि कार की दुर्घटना होने पर चोट लगने के चलते वह अस्पताल में दाखिल हैं। रविवार सुबह 5 रिश्तेदारों द्वारा अपना फर्ज निभाते हुए तरसेम सिंह के आनंद कारज करवाकर बहू को घर लाया गया। उसके उपरांत जैसे ही बेटे को पिता की मृत्यु संबंधी बताया गया तो वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे गांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!