Edited By Urmila,Updated: 08 May, 2022 05:44 PM
किसान जत्थेबंदियों के ऐलान को लेकर अहम खबर समने आई है। किसान जत्थेबंदियों ने पंजाब सरकार के चरणबद्ध तरीके से धान लगाने के फैसले को नामंजूर कर...
चंडीगढ़ः किसान जत्थेबंदियों के ऐलान को लेकर अहम खबर समने आई है। किसान जत्थेबंदियों ने पंजाब सरकार के चरणबद्ध तरीके से धान लगाने के फैसले को नामंजूर कर दिया है। 16 किसान संगठनों की पावर कॉम के सी.एम.डी. के साथ मीटिंग हुई। इस दौरान मीटिंग में कोई हल न निकलने के बाद किसान जत्थेबंदियों ने ऐलान कर दिया है कि वह 10 जून से खेतों में धान लगाएंगे।
किसानों ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 10 जून तक शेड्यूल रद्द न हुआ तो संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अगर 10 जून को धान लगाने के फैसले को रद्द नहीं करती है तो 20 मई को किसानों द्वारा बड़ा संघर्ष किया जाएगा। आपको बता दें कि सी.एम. भगवंत मान ने किसानों को 20 मई को धान की सीधी बिजाई करने के लिए कहा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here