Edited By Tania pathak,Updated: 20 Jul, 2021 01:52 PM
पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नवजोत सिंह सिद्धू खटकड़ कलां पहुंचे। नवांशहर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में सिद्धू ने शहीदों को नमन किया। इस दौरान...
चंडीगढ़: पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नवजोत सिंह सिद्धू खटकड़ कलां पहुंचे। नवांशहर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में सिद्धू ने शहीदों को नमन किया। इस दौरान किसानों की तरफ से उनका सख्त विरोध किया गया। किसानों ने वहां उनके खिलाफ नारेबाजी की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रधान बनने के बाद पहली बार अमृतसर पहुंच रहे है। ऐसा पहली बार होगा जब प्रदेश प्रधान बनकर सिद्धू अमृतसर में आऐंगे। मिली जानकारी के मुताबिक़ नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को सबसे पहले श्री दरबार साहिब में नमस्तक होंगे। खबर मिली है कि नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर में दो दिन तक रुकेंगे।