Edited By Vatika,Updated: 26 Nov, 2020 09:06 AM
पंजाब से हजारों की गिनती में बुधवार को किसानों ने दिल्ली की तरफ कूच किया।
अंबाला (विशेष) : पंजाब से हजारों की गिनती में बुधवार को किसानों ने दिल्ली की तरफ कूच किया। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाए हुए थे। अंबाला बार्डर पर पहुंचे किसानों को रोकने के लिए पुलिस का सख्त बंदोबस्त था। किसानों को आगे बढ़ता देख पुलिस ने पानी की बौछारें करनी शुरू कर दीं।
पुलिस को हावी होता देख पंजाब का एक गबरू वाटर कैनन पर चढ़ गया तथा उसने कैनन को बंद कर दिया। सैंकड़ों की गिनती में खड़ी पुलिस हक्की-बक्की रह गई। पुलिस उसे पकडऩे के लिए दौड़ी परंतु गबरू मोर्चा फतेह कर चुका था। इसके बाद पानी की बौछारें रुक गईं। इस दौरान उक्त नौजवान ने वाटर कैनन से चलती ट्रैक्टर-ट्राली पर छलांग लगा दी। जिसकी तस्वीर और वीडियो खूब वायरल हुई। मौका देखकर किसान नाका तोड़कर दिल्ली की तरफ कूच कर गए। अंबाला बार्डर पर इस गबरू द्वारा दिखाई गई दिलेरी की हर तरफ चर्चा है।