Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Oct, 2017 02:39 PM
सरकार की मनाही के बावजूद पंजाब के किसान पराली को आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन और किसान आमने-सामने हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मामला उस समय बढ़ गया जब संगरूर में पराली को आग लगाने से रोके गए प्रशासनिक आधिकारियों को गांव के लोगों...
संगरूरः किसानों द्वारा पराली जलाने का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सरकार की मनाही के बावजूद पंजाब के किसान पराली को आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन और किसान आमने-सामने हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मामला उस समय बढ़ गया जब संगरूर में पराली को आग लगाने से रोके गए प्रशासनिक आधिकारियों को गांव के लोगों ने बंधक बना लिया।
वहीं दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि पराली को आग लगाने के अलावा उनके पास कोई और रास्ता नहीं है। और किसानों ने कहा कि इस मामले पर सीनियर अधिकारी आकर उनके साथ बात करें उसके बाद ही इन आधिकारियों को छोड़ा जाएगा। पराली को आग के मुद्दे पर न तो किसान पीछे हटने का नाम ले रहे हैं और न ही प्रशासन इस का कोई दूसरा हल निकाल रहा है ऐसे में यह मुद्दा जिन-ब-दिन उलझता ही नजर आ रहा है।