Edited By Tania pathak,Updated: 29 Aug, 2021 04:04 PM
संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एकता के नेता मास्टर चरन सिंह नूरपुरा की अध्यक्षता में आज किसानों ने यहां फिरोजपुर रोड पर हरियाणा सरकार का पुतला फूंक कर....
लुधियाना (सलूजा): संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एकता के नेता मास्टर चरन सिंह नूरपुरा की अध्यक्षता में आज किसानों ने यहां फिरोजपुर रोड पर हरियाणा सरकार का पुतला फूंक कर 2 घंटे के लिए रोड जाम कर दिया। फिरोजपुर रोड के बीच ट्रैक्टर खड़ा करके व पत्थर लगा कर किसानो ने रोड बिलकुल बंद कर दिया। किसान सड़क के बीच हाथों में किसान यूनियन के झंडे उठाए हरियाणा सरकार के खिलाफ लगभग 2 घंटे तक नारेबाजी करते रहे। इस रोष प्रदर्शन के दौरान किसानों ने इंसानियत को बरकरार रखते हुए ऐंबूलेंस के लिए रास्ता खोल दिया ताकि मरीज सही समय पर इलाज के अस्पताल पहुंच सकें।
रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान नेता मास्टर नूरपुरा ने कहा कि भाजपा की हरियाणा सरकार की शह पर किसानों पर अंधाधुंध लाठीचार्ज करके लहुलुहान करने की कारवाई शर्मनाक व निंदीय है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारो के लिए आंदोलन कर रहे किसानों पर जुल्म करके हरियाणा की खट्टर सरकार उनके हौसले पस्त नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा की समूची लीडरशिप का पंजाब समेत देश भर के किसान उस समय तक विरोध करते रहेग जब तक केन्द्र सरकार तीनो किसान विरोधी कानून वापिस लेने का ऐलान नहीं कर देती। आज के इस आंदोलन में किसान महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सुखदेव सिंह मोही,भरपूर सिंह थरीके,जगदेव सिंह जगा व मास्टर कमिकर सिंह आदि उपस्थित थें। यहां पर यह बता दें कि किसानो के इस चक्का जाम की वजह से राहगीरों व यात्रीयों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता साधु सिंह ने दावा किया कि जिला लुधियाना के अलग अलग गांवों समेत 55 इलाको में हरियाणा के मुख्यमंत्री के पुतले फूंकने की रिपोर्टे प्राप्त हुई है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here