Edited By Vaneet,Updated: 31 Dec, 2018 10:36 AM
कर्ज के कारण गांव झाड़ो के किसान ने अपने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसकी पत्नी वोट डालने गई हुई थी। वह 8 वर्षीय लड़की व 6 वर्षीय लड़के का पिता था।
चीमा मंडी(बेदी): कर्ज के कारण गांव झाड़ो के किसान ने अपने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसकी पत्नी वोट डालने गई हुई थी। वह 8 वर्षीय लड़की व 6 वर्षीय लड़के का पिता था।
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लॉक सुनाम के सीनियर उप-प्रधान गुरभगत सिंह शाहपुर और ग्रामीण इकाई के प्रधान हरजिन्द्र सिंह झाड़ो ने बताया कि गांव झाड़ो के किसान हरचरण सिंह (35) पुत्र साधु सिंह की कर्ज कारण कुछ जमीन भी बिक गई थी और अब उस पर लगभग 7 लाख रुपए का ऋण था जिस कारण वह परेशान रहता था। चीमा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुनाम अस्पताल में पहुंचा दिया है।