Edited By Sonia Goswami,Updated: 01 Jun, 2018 12:55 PM
एक से दस जून के बीच देश के कई राज्यों के किसान हड़ताल करने जा रहे हैं। ऐसे में दूध और रोजमर्रा की चीजों को लेकर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
चंडीगढ़ः एक से दस जून के बीच देश के कई राज्यों के किसान हड़ताल करने जा रहे हैं। ऐसे में दूध और रोजमर्रा की चीजों को लेकर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब में कई जगह किसानों ने प्रदर्शन किया लेकिन कई शहरों में स्थिति समान्य की तरह रही। कई किसानों ने सब्जियां सड़कों पर फैंकी तो कई जगह दूध भी गिराया गया।
बता दें, पिछले साल किसान संगठनों ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में अपनी मांगों लेकर आंदोलन किया था, जिसमें राज्य पुलिस की फायरिंग में पांच किसानों की मौत हो गई थी। भारतीय किसान यूनियन ने 1 जून से 10 जून तक होने वाली हड़ताल को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं। इस ग्राम बंद हड़ताल को सफल बनाने के लिए ग्रामों में सभाएं भी की गई थीं। इस दौरान किसानों से अपील की गई कि वे हड़ताल के दौरान फल, फूल, सब्जी और अनाज को अपने घरों से बाहर न ले जाएं, और न ही वे शहरों से खरीदी करें और न गांवों में बिक्री करें।