Edited By Vatika,Updated: 11 Jan, 2021 01:30 PM
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमाओं पर पिछले डेढ़ माह से ठंड में सड़कों पर शांतिमयी आंदोलन पर बैठे किसानों
जीरकपुर (गुरप्रीत): कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमाओं पर पिछले डेढ़ माह से ठंड में सड़कों पर शांतिमयी आंदोलन पर बैठे किसानों को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
यह जथा भारतीय किसान यूनियन डकोंदा मोहाली के प्रधान जगजीत सिंह कराला, भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर मोहाली के सीनियर मीत प्रधान सरपंच किरपाल सिंह स्याऊ, अमरीक सिंह कराला, यादविंदर सिंह कराला, मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह की अगवाई में दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस मौके किसान यूनियन सिद्धू के ब्लॉक प्रधान लखविंदर सिंह ने जत्थे का धन्यवाद किया। महिलाओं ने कहा कि किसान खेती बिलों को पूरी तरह रद्द करवा कर वापस लौटेंगे। इन महिलाओं में मनजीत कौर, हरविंदर कौर, मनजीत कौर, कुलदीप कौर और रीना ने बताया कि खेती बिलों के खिलाफ केंद्र सरकार के सख्त रवैये के कारण उन्होंने दिल्ली आंदोलन में आने का फैसला किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।