Edited By Anjna,Updated: 25 Jan, 2019 07:51 AM
सीमा सुरक्षा बल ने एक किसान को फाजिल्का सैक्टर में 2 पैकेट हैरोइन के साथ काबू कर लिया है।
फाजिल्का (नागपाल): सीमा सुरक्षा बल ने एक किसान को फाजिल्का सैक्टर में 2 पैकेट हैरोइन के साथ काबू कर लिया है।
बल की 96 बटालियन के जवानों ने जी.जी. सैकेंड की बार्डर आऊट पोस्ट के अंतर्गत कांटेदार तार के पार एक किसान साधु सिंह वासी गांव दोना नानका तहसील फाजिल्का, जब खेतों में कार्य कर रहा था, तो उसकी गतिविधियों को संदिग्ध पाया।
जवानों ने उसे 2 पैकेट हैरोइन के साथ दबोच लिया। पकड़ी गई 1.90 किलो हैरोइन का मूल्य अंतर्राष्ट्रीय बाजार में साढ़े 9 करोड़ रुपए है।