मूसेवाला के अंतिम दर्शनों के लिए कोने-कोने से पहुंचे फैन्स, शिमला से आई लड़की ने कही ये बात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 May, 2022 03:55 PM

fans arrived from every corner for the last glimpse of musewala

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज गांव मूसा में अंतिम संस्कार कर दिया गया, इस दौरान काफी मात्रा में लोगों व उनके प्रशंसकों की भीड़ सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर इकट्ठा हुई पड़ी थी।

मानसा : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज गांव मूसा में अंतिम संस्कार कर दिया गया, इस दौरान काफी मात्रा में लोगों व उनके प्रशंसकों की भीड़ सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर इकट्ठा हुई पड़ी थी। दूर-दूर से पहुंचे प्रशंसकों की इस भीड़ में हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक प्रशंसक तनु भी सिद्धू मूसेवाला के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंची। तनु शिमला से अपनी चचेरे भाई मंजुल के साथ बाइक पर सिद्धू मूसेवाला के के दाह संस्कार में शामिल होने पहुंची। तनु ने कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला की बहुत बड़ी प्रशंसक थी, "मुझे उसके बारे में सब कुछ पसंद है,"। तनु एम.कॉम की स्टूडैंट है, जो शिमला से आज सिद्धू मूसेवाला के अंतिम संस्कार में शामिल हुई। हिमाचल प्रदेश शिमला से आई इस प्रशंसक के बारे में कमलदीप सिंह बराड़ ने टवीट करते हुए यह जानकारी दी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!