Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 12:33 PM
पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग को लेकर मोहल्ला वासियों के साथ एस.एस.पी. कार्यालय समक्ष पीड़ित परिवार ने धरना लगाते हुए उनके पारिवारिक सदस्य का कत्ल करने वाले संबंधित लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
बटाला(बेरी): पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग को लेकर मोहल्ला वासियों के साथ एस.एस.पी. कार्यालय समक्ष पीड़ित परिवार ने धरना लगाते हुए उनके पारिवारिक सदस्य का कत्ल करने वाले संबंधित लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
बलदेव सिंह बाजपुरी के नेतृत्व में पीड़ित परिवार की ओर से सड़क पर बैठकर धरना लगाते हुए पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की गई। इस अवसर पर रोषपूर्वक जानकारी देते हुए मृतक मनमोहनप्रीत सिंह की माता राजविंद्र कौर पत्नी निशान सिंह निवासी रामबाग कालोनी बाऊली इंद्रजीत ने अपने पारिवारिक सदस्यों व मोहल्ला वासियों की हाजिरी में बताया कि उसके बेटे मनमोहनप्रीत सिंह उर्फ लक्की रंधावा का गत 25 अक्तूबर को कुछ लोगों की ओर से पांधियां चौक चक्करी बाजार बटाला में कत्ल कर दिया गया था।
इस संदर्भ में सिटी पुलिस ने बनती धाराओं तहत संबंधित लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद एक व्यक्ति को तो गिरफ्तार कर लिया था लेकिन अन्य को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें अभी तक पुलिस की ओर से न्याय नहीं मिल सका जिस कारण आज उन्हें एस.एस.पी. कार्यालय के समक्ष धरना देने हेतु मजबूर होना पड़ा है।
धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के समर्थन में शिवसेना हिन्दोस्तान के प्रांतीय यूथ अध्यक्ष हनी महाजन व साथी भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने पीड़ित परिवार को बनता न्याय दिलाने हेतु एस.पी. इन्वैस्टीगेशन बटाला सूबा सिंह से उनके कार्यालय में जाकर बातचीत की, जिस पर एस.पी. सूबा सिंह ने संबंधित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके पीड़ित परिवार को बनता न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद एस.एच.ओ. सिटी विश्वामित्र ने धरना उठवाया।