Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Nov, 2020 04:24 PM
दिवाली का त्योहार होने के कारण आम लोगों को करना पड़ा मुश्किलों का सामना
गुरदासपुर/धारीवाल(विनोद,धारीवाल): पुलिस चौंकी नौशहरा मझा सिंह के अधीन आते गांव कलेर खुर्द मे बीते दिन 16 कनाल जमीनी विवाद के चलते एक पूर्व सैनिक तथा उसके बेटे द्वारा फायरिंग कर खेतों मे दो सगे भाइयों को मौत के घाट उतार दिया तथा दो को घायल कर दिया था।
24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार न करने के कारण मृत्क हरभजन सिंह तथा अमरीक सिंह के पारिवारिक मैंबरों तथा रिश्तेदारों ने नैशनल हाईवे पर शवों को रख कर धरना लगाया तथा चौंकी इंचार्ज नौशहरा मझा सिंह तथा प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। इसके चलते यातायात ठप्प हो गया और दिवाली का त्योहार होने के चलते आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
लगभग 6 घंटे के इस रोष प्रदर्शन के बाद डी.एस.पी. परविन्द्र कौर तथा गुरदीप सिंह स्वामी मौके पर पंहुचे तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद पारिवारिक मैंबरों द्वारा शवों को उठा कर धरना समाप्त कर दिया गया।