Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 12:28 PM
मोगा जिले के एक गांव की 24 वर्षीय एक महिला ने अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया, जिस पर उसके पारिवारिक सदस्यों ने उसे सिविल अस्पताल अजीतवाल में भर्ती करवाया।बताया जा रहा है कि गांव तखानवध निवासी 24 वर्षीय एक महिला जिसकी शादी 5...
मोगा (आजाद): मोगा जिले के एक गांव की 24 वर्षीय एक महिला ने अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया, जिस पर उसके पारिवारिक सदस्यों ने उसे सिविल अस्पताल अजीतवाल में भर्ती करवाया।बताया जा रहा है कि गांव तखानवध निवासी 24 वर्षीय एक महिला जिसकी शादी 5 महीने पहले हुई थी, ने घरेलू विवाद के चलते अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया।
इस संबंध में अजीतवाल पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस ने बताया कि उक्त महिला के बयान दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।