Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 03:02 PM
घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिए जाने का समाचार है। घायल महिला को उसके बेटे ने उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया।
कपूरथला (मल्होत्रा): घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिए जाने का समाचार है। घायल महिला को उसके बेटे ने उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया।
अस्पताल में उपचाराधीन सुरजीत कौर पत्नी कुलविन्द्र सिंह निवासी गांव दूलोवाल ने बताया कि उसकी शादी को करीब 35 वर्ष हो गए हैं। उसका पति कुलविन्द्र सिंह शराब पीने का आदी है। वह उसे खर्चा वगैरह भी नहीं देता है। जब उसने खर्चे संबंधी बात की तो उसने उस पर तेजधार हथियार से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गई।