पंजाब पुलिस और हिमाचल में नौकरी का बड़ा खेल, PSEB जांच में हैरानीजनक खुलासा

Edited By Kamini,Updated: 16 Aug, 2026 12:41 PM

fake certificate scam exposed

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाम पर फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करके नौकरी हासिल करने का हैरानीजनक मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाम पर फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करके नौकरी हासिल करने का हैरानीजनक मामला सामने आया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए पंजाब पुलिस और हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में नौकरी हासिल की गई। पूरा मामला वेरिफिकेशन के दौरान सामने आया है। जब दोनों प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद बोर्ड ने संबंधित विभागों को पत्र भेजकर आगे की कार्रवाई के लिए कहा है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने दोनों उम्मीदवारों को अपने रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट कर दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा है। इस संबंधी PSEB में हिमाचल के नाहन स्थित डिप्टी डायरेक्टर, एनिमल हसबेंडरी ने 2009 का 12वीं का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया था जोकि करुण कुमार के नाम पर था। इस सर्टिफिकेट में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोपड़ का उल्लेख था। जब इस मामले में जांच की गई तो सामने आया है कि, सर्टिफिकेट पर दर्ज रोल नंबर पटियाला जिले के जगजीत सिंह को जारी हुआ था जोकि परीक्षा में पास भी हुआ था। वहीं आरोपी करुण कुमार के नाम पर ऐसा कोई रोल नंबर जारी नहीं किया गया था। जांच के बाद प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया।

PunjabKesari

दूसरा मामला

वहीं दूसरे मामेल में पंजाब पुलिस की और से वर्ष  2011 में 12वीं कक्षा का राजबीर सिंह नाम पर जारी एक सर्टिफिकेट  जांच के लिए भेजा गया था।  इसमें भी दर्ज रोल नंबर बोर्ड के रिकार्ड में जारी नहीं किया गया था। इसके अलावा अन्य विवरण भी रिकार्ड में असली नहीं पाए गए थे। बताया जा रहा है कि, बोर्ड ने इन्हें फर्जी घोषित करके  सर्टीफिकेट जब्त कर लिए हैं।

बोर्ड का कहना है कि, ये ऐसा पहला मामला नहीं है। हर महीने में करीब 2 हजार से अधिक सर्टीफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आते हैं। जिनमें से ज्यादातर फर्जी पाए जाते हैं। ऐसे में बोर्ड द्वारा संबंधित उम्मदीवारों को रिकार्ड में ब्लैकिस्ट कर दिया जाता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!