प्यार के लिए बदला धर्म, ईसाई लड़की ने सिख बनकर रचाई शादी

Edited By Vatika,Updated: 02 Aug, 2019 02:49 PM

facebook marriage

कहते हैं प्यार न उम्र देखता है न मजहब और न ही सरहदें। ऐसा ही प्यार जब परवान चढ़ा तो एक ईसाई महिला पंजाबी गबरू के प्यार में सात समंदर पार अमृतसर आ पहुंची।

अमृतसर(सफर, वड़ैच): कहते हैं प्यार न उम्र देखता है न मजहब और न ही सरहदें। ऐसा ही प्यार जब परवान चढ़ा तो एक ईसाई महिला पंजाबी गबरू के प्यार में सात समंदर पार अमृतसर आ पहुंची।

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार प्लस टू पास बेरोजगार जंडियाला गुरु निवासी 24 साल के सिमरनजीत सिंह ने ‘न्यूजीलैंड-इंडिया’ फेसबुक ग्रुप पेज में मोनिका नाम की फेसबुक आई.डी. चला रही महिला को भारतीय समझ कर न्यूजीलैंड के बारे में और वहां के लोगों के बारे में जानकारी मांगी। जवाब में पता चला कि मोनिका नाम की महिला असल में न्यूजीलैंड की 40 वर्षीय लोलिनी टागी हैं। दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर मोहब्बत हो गई। लोलिनी ने ईसाई धर्म छोड़ सिख धर्म भी अपनाने का फैसला कर लिया। सितंबर 2018 में लोलिनी वीजा लेकर जंडियाला गुरु सगाई की अंगूठी पहनाने आ गई। मई 2019 में भारत आई और 26 मई 2019 लोलिना व सिमरनजीत सिंह ने सिख रीति रिवाजों के साथ फेरे ले लिए। पिता रंजीत सिंह कहते हैं कि सब वाहे गुरु जी के हाथ है। 

PunjabKesari
वहीं मां गुरमीत कौर बेटे को जीवन साथी के तौर पर विदेशी बहू से खुश हैं। कहती हैं कि लोलिनी को पंजाबी खाना बहुत पसंद है। वह बहुत खुशमिजाज है। अब लोलिनी न्यूजीलैंड लौट चुकी है। वहां वह रेलवे में टिकट चैकर है। वह जंडियाला गुरु में वीजा लेकर काफी दिनों तक रही और सिख धर्म को समझा। अब लोलिनी रोज अरदास करती है। वाट्सएप पर लाइव होकर ढेर सारे सपनों को बुनती है। उधर, सिमरनजीत को इंतजार है उस दिन का जब वह न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!