Edited By Vatika,Updated: 14 Jul, 2018 02:19 PM
अमृतसर के गांव सुल्तानविंड में एक महिला ने फेसबुक पर लाइव होकर मदद की गुहार लगाई है। महिला अपने 2 बच्चों के साथ घर के बाहर बैठकर अपने ससुराल परिवार की तरफ से तंग परेशान करने के आरोप लगा रही है।
अमृतसरः अमृतसर के गांव सुल्तानविंड में एक महिला ने फेसबुक पर लाइव होकर मदद की गुहार लगाई है। महिला अपने 2 बच्चों के साथ घर के बाहर बैठकर अपने ससुराल परिवार की तरफ से तंग परेशान करने के आरोप लगा रही है।
रोते-बिलखते हुए महिला ने अपने बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते है। यहां तक कि उसे बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। इसके अलावा उसने अपने पति के दूसरे महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात भी कही।
उधर पुलिस अधिकारी का कहना है कि इनका मामला पहले ही अदालत में चल रहा है। पीडित महिला ने इंसाफ की मांग करते हुए ससुराल परिवार के खिलाफ कार्रवार्इ की मांग की है।