Edited By Anjna,Updated: 04 May, 2018 01:48 PM
गेहूं की बर्बादी का गम बरदाश्त कर रहे किसानों पर एक बार फिर कुदरत की मार पड़ी है। पिछले दिनों पंजाब के कई हिस्सों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने एक बार फिर किसानों को मायूस किया है।
कपूरथलाः गेहूं की बर्बादी का गम बरदाश्त कर रहे किसानों पर एक बार फिर कुदरत की मार पड़ी है। पिछले दिनों पंजाब के कई हिस्सों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने एक बार फिर किसानों को मायूस किया है। कपूरथला के नजदीक गांव में हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों की खरबूजे और तरबूज की फसल को काफी अधिक नुक्सान हुआ है। जिस कारण किसान काफी निराश हैं। किसानों का कहना है कि उनकी कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने इस नुक्सान के लिए सरकार से मुआवजा की अपील की है।
कपूरथला के डी.सी. मुहम्मद तायब का कहना है कि उन्होंने किसानों की फसल बर्बाद होने के कारणों बारे एग्रीकल्चर विभाग के आधिकारियों को जांच करने के लिए कहा है। उल्लोखनीय है कि बारिश और ओलावृष्टि ने जहां किसानों की खेतों में लहराती फसलों को बर्बाद किया था , वही मंडियों में भी इसका प्रभाव देखने को मिला, जहां अच्छे प्रबंध न होने के कारण मंडियों में पड़ी गेहूं भी बारिश की भेंट चढ़ गई।