मामूली तकरार के बाद पूर्व फौजी ने चलाई गोली, 1 घायल

Edited By Des raj,Updated: 01 Aug, 2018 11:51 PM

ex army man did firing 1 injured

थाना किला लाल सिंह अधीन आते गांव सरवाली में जिम के सामान को लेकर 2 गुटों में तकरार हो गई। इसके बाद एक पूर्व फौजी ने अपनी राइफल से फायरिंग की जिससे एक व्यक्ति गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। सिविल अस्पताल में घायल गुरवंत सिंह के पिता इन्द्र सिंह...

बटाला(साहिल): थाना किला लाल सिंह अधीन आते गांव सरवाली में जिम के सामान को लेकर 2 गुटों में तकरार हो गई। इसके बाद एक पूर्व फौजी ने अपनी राइफल से फायरिंग की जिससे एक व्यक्ति गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। सिविल अस्पताल में घायल गुरवंत सिंह के पिता इन्द्र सिंह ने गांव निवासी हरवंत सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजीत सिंह, अजयपाल सिंह, मुखवंत सिंह, गुरदीश कौर, दलजीत कौर, बलविन्द्र कौर, शरनजीत कौर की उपस्थिति में बताया कि गांव के जिम के सामान को लेकर गांव के ही पूर्व फौजी गुरविंद्र सिंह उनके साथ रंजिश रखते थे। गत दिवस देर शाम को गुरविन्द्र सिंह 15-20 अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों सहित हमारी गली में आए और हमें गालियां निकालनी शुरू कर दीं, फिर हमें मार देने की नीयत से राइफल से फायर किए जिसके खोल भी हमारे पास मौजूद हैं।

उसने बताया कि एक गोली का छर्रा मेरे लड़के गुरवंत सिंह की टांग पर लगा जिससे वह घायल हो गया। गोली चलाने के बाद उक्त व्यक्तियों के साथियों ने ईंटें भी चलाईं, जो कई लोगों को लगीं। हमने तुरंत अपने लड़के को अस्पताल में दाखिल करवाया और इसकी सूचना थाना किला लाल सिंह की पुलिस को दी।

क्या कहना है पूर्व फौजी का
पूर्व फौजी गुरविंद्र सिंह ने कहा कि गांव में सरकारी जिम का सामान इन्द्र सिंह की जगह पर पड़ा था जिसको वह किसी सांझी जगह पर रखने के लिए कहते रहते थे, जिस संबंधी उनके द्वारा एक दिन पहले थाना किला लाल सिंह में भी शिकायत की थी।  उन्होंने कहा कि इसी रंजिश को लेकर कल शाम जब वह अपने कुछ साथियों के साथ गांव में थे तो गुरवंत सिंह और अन्य साथियों द्वारा उन पर ईंटों से हमला किया गया जिससे उसके सर पर चोट भी लगी। उन्होंने गोली चलाने की घटना को सिरे से नकार दिया और कहा कि मैंने कोई गोली नहीं चलाई, दूसरा गुट मुझ पर गलत आरोप लगा रहा है।

उक्त मामले की सूचना मिलने पर हम तुरंत मौके पर पहुंचे और वहां हमें गोली चलने के कोई निशान नहीं मिले, पर घायल गुरवंत के परिजनोंं ने गोली चलने के खोल हमें दिखाए हैं। हम सारे मामले की छानबीन कर रहे हैं, जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -अमोलकदीप सिंह, थाना मुखी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!