Edited By Vaneet,Updated: 13 Nov, 2019 07:09 PM
शहर के निकटवर्ती गांव इन्नाखेडा में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब गांव के पास बने मछली प्लांट से ...
मलोट(गोयल): शहर के निकटवर्ती गांव इन्नाखेडा में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब गांव के पास बने मछली प्लांट से एक इंसानी बच्चे का भ्रूण मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पूर्व सदस्य पंचायत गुरमुख सिंह सपुत्र तेगा सिंह निवासी गांव इत्राखेडा अपने मछली प्लांट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो उन्हें मछली प्लांट के पानी में एक लिफाफा तैरता हुआ दिखाई दिया। जब उसने लिफाफे को बाहर निकालकर उसे खोलकर देखा तो उसमें इंसानी बच्चे का भ्रूण मिला। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के पश्चात पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने गुरमुख सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थानेदार गुरलाल सिंह कर रहे हैं।