Edited By Kamini,Updated: 25 Apr, 2022 04:32 PM
सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने 2022-23 के सैशन में 9वीं से 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पहले की तरह वार्षिक....................
लुधियाना: सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने 2022-23 के सैशन में 9वीं से 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पहले की तरह वार्षिक व्यवस्था के अनुसार कराने का फैसला किया है। इस संबंध में स्कूलों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। अब सी.बी.एस.ई. स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को सेमेस्टर के अनुसार पेपर नहीं देने पड़ेगे। स्कूलों के प्रिंसीपल द्वारा इस फैसले का स्वागत किया गया है तथा इसको छात्रों के लिए सही कदम बताया जा रहा है। इस संबंध में स्कूलों में एक कमेटी बनाई जाएगी और क्रॉस करिकुलम लिंक भी तैयार किया जाएगा।
नए सिलेबस के अनुसार शिक्षकों को नए निर्देश भी जारी किए जाएंगे और उन्हें नए सिलेबस के अनुसार तैयार किया जाएगा। स्कूलों में सिलेबस को लेकर कमेटी बनाई जाएगी तथा साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा जाएगा कि छात्रों द्वारा अपनी पढ़ाई के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री उनकी तैयार की जाए। किसी समाज या वर्ग की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इसका भी ध्यान रखा जाएगा। इस कमेटी में हर विषय से संबंधित शिक्षक होंगे।
भूगोल और विज्ञान में गणितीय डेटा को आसानी से लागू किया जा सकता है, इसलिए स्कूलों में क्रॉस करिकुलम लिंक बनाने का निर्णय लिया गया है। ध्यान दें कि 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए सिलेबस में 8 इकाइयों पर विचार किया जाएगा। 11वीं और 12वीं में 9 यूनिट पर फोकस रहेगा। इस बार एक और बदलाव किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य और शारीरिक सुरक्षा में कार्य अनुभव को रखा गया है। 9वीं, 10वीं के पाठ्यक्रम में भाषा, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, कला शिक्षा, स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा, कार्य अनुभव शामिल हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here