2022 में भाजपा का नेता ही लेगा पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ: दुष्यंत गौतम

Edited By Mohit,Updated: 06 Dec, 2020 07:18 PM

dushyant gautam

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सदस्य व पंजाब भाजपा के प्रभारी दुष्यंत गौतम व पंजाब भाजपा...........

लुधियाना (गुप्ता): भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सदस्य व पंजाब भाजपा के प्रभारी दुष्यंत गौतम व पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि 2022 में भाजपा नेता ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। संगठन की मजबूती के आधार पर भाजपा 2022 के विधानसभा चुनावों में सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। केन्द्र सरकार किसानों के प्रति प्रतिबद्ध है। उनका मसला बातचीत से हल कर लिया जाएगा। 

दुष्यंत गौतम व अश्विनी शर्मा पंजाब भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य बिक्रम सिंह सिद्धू द्वारा सम्मानित किए जाने के अवसर पर कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। गौतम व शर्मा ने कहा कि सरकार यह स्पष्ट कर चुकी है कि एम.एस.पी. को कभी खत्म नहीं किया जाएगा, न ही मंडियां खत्म की जाएंगी। पंजाब में किसान के हित में बनाए गए कानूनों को लेकर विपक्षी दल किसानों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं।

ये कांग्रेस सहित वही राजनीतिक दल हैं जो अपने लंबे शासन काल में किसानों से झूठे वायदे कर उन्हें ठगते रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने यू.पी.ए. की तुलना में दुगनी कृषि जिन्सों की खरीद की है।प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के शासन में आम जनता बुरी तरह से दुखी है, प्रदेश में नशे का बोलबाला है, दलितों पर अत्याचार बढे है, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाला होने के बावजूद सरकार दोषी मंत्री को बचाने में लगी है, विकास कार्य बुरी तरह से ठप्प हैं। कैप्टन सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!