Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 12:59 PM
गांव बोदे दी खूही क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते महिला द्वारा फसलों पर स्प्रे करने वाली दवाई पीने से उसकी हालत गंभीर हो गई।
बटाला (बेरी): गांव बोदे दी खूही क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते महिला द्वारा फसलों पर स्प्रे करने वाली दवाई पीने से उसकी हालत गंभीर हो गई।
जानकारी देते हुए हरप्रीत कौर पत्नी हंसा सिंह निवासी गांव नठवाल एवं गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी माता बलजीत कौर पत्नी स्व. नरेन्द्र सिंह निवासी बोदे दी खूही का उनके ताया के साथ भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस संबंध में कई बार थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने चलते बलजीत कौर ने धान की फसल पर स्प्रे करने वाली दवाई पी ली जिससे उसकी माता की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार हेतु बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।