Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Dec, 2019 09:06 AM
शीत लहर ने बढ़ाई परेशानी, ठिठुरते रहे यात्री
जालंधर(गुलशन): धुंध ने पूरे उत्तर भारत को अपनी आगोश में ले लिया है। गिरते तापमान से जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं रेल यातायात पर भी इसका काफी असर पड़ रहा है। धुंध में विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनों की रफ्तार थमने लगी है जिस कारण लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की लेट-लतीफी के कारण यात्रियों को ठंड के मौसम में लंबे समय तक प्लेटफार्म पर खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
रविवार को दिनभर चली शीत लहर ने यात्रियों को काफी परेशान किया। ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे यात्री ठिठुरते हुए नजर आए। ट्रेनों की रफ्तार कम होने से रेल यात्रियों को सफर के दौरान ट्रेनों में भी लंबे समय तक बैठना पड़ रहा है। जैसे-जैसे धुंध बढ़ रही है वैसे-वैसे यात्रियों की परेशानी भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार जननायक एक्सप्रैस 1.30 घंटा, अटारी-जबलपुर वीकली 2 घंटे, हिसार पैसेंजर 1 घंटा, पश्चिम एक्सप्रैस 1.30 घंटा, सचखंड एक्सप्रैस 1 घंटा, शताब्दी एक्सप्रैस करीब आधा घंटा, दादर एक्सप्रैस पौने 2 घंटे, अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रैस 1 घंटा, हावड़ा मेल 1 घंटा देरी से चल रही थी।
धुंध के कारण जनवरी महीने तक रद्द की गई ट्रेनें
ट्रेन संख्या |
ट्रेन का नाम |
रद्द रहने की तिथि |
14501 |
बठिंडा-जम्मूतवी एक्सप्रैस |
30 जनवरी 2020 तक |
14502 |
जम्मूतवी-बठिंडा एक्सप्रैस |
30 जनवरी 2020 तक |
22424 |
अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रैस |
26 जनवरी 2020 तक |
22423 |
गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रैस |
27 जनवरी 2020 तक |
12241/12242 |
चंडीगढ़- अमृतसर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट |
31 जनवरी 2020 तक |
14616 /14615 |
अमृतसर-लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रैस |
25 जनवरी 2020 तक |
14606 |
जम्मूतवी-हरिद्वार एक्सप्रैस |
26 जनवरी 2020 तक |
14605 |
हरिद्वार-जम्मूतवी एक्सप्रैस |
27 जनवरी 2020 तक |
19611 |
अजमेर-अमृतसर एक्सप्रैस |
30 जनवरी 2020 तक |
19614 |
अमृतसर-अजमेर एक्सप्रैस |
31 जनवरी 2020 तक |
14674 |
अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रैस |
31 जनवरी 2020 तक |
14673 |
जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रैस |
3 फरवरी 2020 तक |
इन मुख्य ट्रेनों के फेरों में की गई है कमी
ट्रेन संख्या |
ट्रेन का नाम |
रद्द रहने की तिथि |
13005 |
हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रैस |
24, 26, 28, 31 दिसम्बर, 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 और 30 जनवरी 2020 |
13006 |
अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रैस |
23, 26, 28, 30 दिसम्बर, 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30 जनवरी और 1 फरवरी 2020 |
15211 |
दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रैस |
25 दिसम्बर, 01, 08, 15, 22 और 29 जनवरी 2020 |
15212 |
अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रैस |
27 दिसम्बर, 03, 10, 17, 24 और 31 जनवरी 2020 |