वर्क परमिट की बजाय टूरिस्ट वीजा पर भेजा दुबई

Edited By Vaneet,Updated: 04 Mar, 2020 05:20 PM

dubai sent on tourist visa instead of work permit

2 वर्ष के वर्क परमिट की बजाय टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजकर 1 लाख रुपए की ठगी करने वाले एजैंट के ....

नवांशहर(त्रिपाठी,मनोरंजन): 2 वर्ष के वर्क परमिट की बजाय टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजकर 1 लाख रुपए की ठगी करने वाले एजैंट के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

एस.एस.पी. को दी शिकायत में तरलोचन सिंह ने बताया कि उसने अपने लड़के जगतार सिंह को 2 वर्ष के वर्क परमिट पर दुबई भेजने के लिए नवांशहर के ट्रैवल एजैंट गौरव कुमार के साथ 1.05 लाख रुपए में सौदा किया था तथा उसे 1 लाख रुपए दिए थे। उसके लड़के को उक्त एजैंट ने चंडीगढ़ से फ्लाइट पर भेज दिया तथा वहां उसका लड़का 3 दिन तक एजैंट के आदमी के पास रुका, जिसके उपरान्त उसने उसे अपने कमरे से निकाल दिया। 3 दिन उसका लड़का भूखा-प्यासा वहां घूमता रहा तथा किसी व्यक्ति से घर पर फोन करवाकर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, जिसके उपरान्त उसे इंडिया से रिटर्न टिकट भेजकर वापस बुलाया गया।

शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उसने अपने लड़के को विदेश भेजने के लिए ब्याज पर पैसे लेकर एजैंट को दिए थे परन्तु एजैंट ने उसके लड़के को वर्क परमिट की बजाय टूरिस्ट वीजा पर भेजकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापस करवाने तथा एजैंट के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच आर्थिक अपराध विंग के इंचार्ज इंस्पैक्टर सतनाम सिंह द्वारा करने के उपरान्त नतीजा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एजैंट गौरव कुमार के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!