Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2018 08:11 AM
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कपूरथला में महिलाओं के लिए बनाए गए नशा छुड़ाओ के नव किरण केंद्र में लुधियाना की एक लड़की की तरफ से नशा करने के लिए मजबूर करने के कथित आरोपों के चलते फिरोजपुर में तैनात डी.एस.पी. सब डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लों को...
जालंधर/कपूरथला,(गौरव): मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कपूरथला में महिलाओं के लिए बनाए गए नशा छुड़ाओ के नव किरण केंद्र में लुधियाना की एक लड़की की तरफ से नशा करने के लिए मजबूर करने के कथित आरोपों के चलते फिरोजपुर में तैनात डी.एस.पी. सब डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लों को तुरंत पद से निलंबित करते हुए मामलों की जांच का जिम्मा पंजाब की सीनियर और इमानदार आई.पी.एस. अधिकारी अनीता पुंज को सौंपा है। मुख्यमंत्री ने साथ ही महिला आई.पी. एस. अधिकारी अनीता पुंज को इस मामलों की जांच रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर पूरी कर उनको सौंपने का फरमान दिया है।
पंजाब के सेहत मंत्री ब्रह्म महेंद्रा ने मंगलवार को अपने कपूरथला दौरे दौरान स्थानीय सिविल अस्पताल में पंजाब के पहले महिलाएं के लिए नशा छुड़ाने वाले नव किरण केंद्र का उद्घाटन किया था। इस दौरान उनके साथ हलका विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक रमनजीत सिंह सिक्की, विधायक हरदेव सिंह लाडी शोरोवालिया, विधायक नवतेज सिंह चीमा के साथ जब नए बने नव किरन केंद्र का उद्घाटन करने के लिए इमारत के अंदर गए तो वहां इलाज के लिए दाखि़ल लुधियाना निवासी रीटा (काल्पनिक नाम) ने सेहत मंत्री और चारों विधायक के साथ मीडिया के सामने सरेआम डी.एस.पी. दलजीत सिंह ढिल्लों का नाम लेते हुए बताया कि नशों की दलदल में उसको डी.एस.पी. ढिल्लों ने धकेलते हुए हैरोइन पीने का आदी बनाकर उसका जीवन बर्बाद कर दिया, जिस कारण उसके घर वालों ने उसको बेदख़ल भी कर दिया। उस दिन से लेकर ही यह मामला मीडिया के लिए मुख्य समाचार में आया हुआ था। आज मुख्यमंत्री को इस मामलों का सख्त एक्शन लेते हुए फिऱोज़पुर में तैनात उक्त डी.एस.पी. दलजीत सिंह ढिल्लों को निरस्त कर दिया।