Edited By Vatika,Updated: 13 Jul, 2019 03:28 PM
ड्रग्स की लत में ''बर्बादी'' का पंख लगाकर पंजाब सच में ''उड़'' रहा है।
बठिंडा (अमित शर्मा): ड्रग्स की लत में 'बर्बादी' का पंख लगाकर पंजाब सच में 'उड़' रहा है। अभी तक इसका शिकार अधिकतर लड़के होते थे लेकिन अब लड़कियां भी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है।
अब एक बार फिर से बठिंडा के रेलवे स्टेशन नजदीक नशे की हालत में एक महिला मिली, जिसे सहारा वर्करों द्वारा बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की उम्र करीब 30 वर्षीय बताई जा रही है।
सहारा वर्कर के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन नज़दीक नशे की हालत में एक महिला पड़ी हुई है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे।वहीं डाक्टर मुताबिक इस महिला ने चिट्टा का नशा किया हुआ है लेकिन इसकी सही पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी।