Edited By Vatika,Updated: 04 Jul, 2019 08:44 AM
देश की राजधानी दिल्ली में ब्याही 2 बहनों द्वारा अपने भाइयों से मिलकर दिल्ली से नशे की खेप लाकर महानगर लुधियाना में कथित तौर पर सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है।
लुधियाना(राम): देश की राजधानी दिल्ली में ब्याही 2 बहनों द्वारा अपने भाइयों से मिलकर दिल्ली से नशे की खेप लाकर महानगर लुधियाना में कथित तौर पर सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है।
थाना मोती नगर की पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद उक्त चारों भाई-बहनों में से 2 बहनों व 1 भाई को उस समय काबू कर लिया जब दोनों बहनें हैरोइन व नशीले कैप्सूल दिल्ली से लाकर अपने भाइयों को सप्लाई के देने के लिए आई थीं। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी रछपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी गीता पत्नी सुदेश व नीता पत्नी मुकेश अपने 2 भाइयों अरुण कुमार व रिक्की कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी मोहल्ला विश्वकर्मा कॉलोनी, मोती नगर को लाकर देती थी जो नशे की खेप महानगर के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करते थे।
पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद रिक्की को उसकी दोनों बहनों गीता व नीता सहित लेबर कॉलोनी से 15 ग्राम हैरोइन व 400 नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार कर लिया अन्य आरोपी अरुण कुमार की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।