पुलिस हिरासत में से भागे ड्रग स्मगलर Harbhajan Singh की मौत

Edited By swetha,Updated: 22 Dec, 2018 03:11 PM

पुलिस हिरासत से फरार हुआ स्मगलर हरभजन सिंह उर्फ भजन उर्फ बिट्टू पुत्र लाल सिंह निवासी गांव निहाला किलचा  मारा गया है। वहीं दूसरी तरफ हरभजन सिंह की गोली से इसी गांव के बगा सिंह पुत्र चांदी सिंह वासी निहाला किलचा की भी मौत हो गई।  शव  पोस्टमार्टम के...

फिरोजपुर(कुमार,मनदीप):पुलिस हिरासत से फरार हुआ स्मगलर हरभजन सिंह उर्फ भजन उर्फ बिट्टू पुत्र लाल सिंह निवासी गांव निहाला किलचा  मारा गया है। वहीं दूसरी तरफ हरभजन सिंह की गोली से इसी गांव के बगा सिंह पुत्र चांदी सिंह वासी निहाला किलचा की भी मौत हो गई।  शव  पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में रखे गए है। जानकारी अनुसार हरभजन सिंह उर्फ भजन फिरोजपुर
 के सीमावर्ती गांव निहाला किलचा में रहता था।

PunjabKesari

उसके पाकिस्तानी स्मगलरों  के साथ नजदीकी संबंध थे । वह भारी मात्रा में हैरोइन की खेप मंगवाता था और  सप्लाई करता था। ए.आई.जी अमृतसर रच्छपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उसे व उसके परिवार को हैरोइन की बड़ी खेप के साथ  पकड़ा था। हरभजन को शक था कि बगा सिंह उसकी  सूचनाएं पुलिस को देता है। इसी रंजिशन के चलते गत रात्रि भगौड़े तस्कर हरभजन सिंह ने  बगा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस  सूत्रों के अनुसार घायल हुए बगा सिंह ने भी हरभजन सिंह पर गोली चला दी। इसके चलते दोनों की की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि 18 अगस्त को पेशी भुगतने के बाद पुलिस पर फायरिंग हरभजन के साथी उसे छुड़ा कर ले गए थे। 

PunjabKesari

पुलिस पर फायरिंग कर हुआ था फरार
 110 करोड़ के अंतर्राष्ट्रीय मूल्य की 22 किलो हैरोइन रिक्वरी के केस में गिरफ्तार हरभजन सिंह उर्फ भजन तस्कर को नाभा की जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। उसे 18 अगस्त 2018 को फिरोजपुर की अदालत में पेश करने के लिए लाया गया था। नाभा वापिस जाते समय पुलिस पार्टी घल्लखुर्द एरिया में खाना खाने के लिए रुक गए।  जहां मोटरसाईकिलों पर उसके साथी आए और फिल्मी स्टाइल में वह पुलिस पार्टी पर फायरिंग करक हरभजन सिंह को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!