Edited By Updated: 16 Feb, 2017 10:17 AM
राजकीय रेलवे पुलिस के सी.आई.ए. विंग ने एक व्यक्ति को अफीम सहित काबू किया है। जी.आर.पी. थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि
लुधियाना: राजकीय रेलवे पुलिस के सी.आई.ए. विंग ने एक व्यक्ति को अफीम सहित काबू किया है। जी.आर.पी. थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. प्रभारी ए.एस.आई. पलविन्द्र सिंह भिंडर व ए.एस.आई. बीरबल पुलिस पार्टी सहित रेलवे स्टेशन पर चैकिंग कर रहे थे कि प्लेटफार्म नं. 2-3 पर एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उससे एक किलो अफीम बरामद हुई। ए.एस.आई. पलविन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश बंदायू जिले के आजमगंज गांव के रहने वाले जै नारायण के रूप में हुई है। यह अफीम उसने यहां किसी अज्ञात व्यक्ति को एक लाख रुपए में देनी थी जिसकी एवज में उसे 5000 रुपए मिलने थे। आरोपी पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायाधीश ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।