Edited By Vaneet,Updated: 11 Sep, 2020 05:00 PM
अपने पिता के साथ घर के बाहर खड़ी महिला पर एक शराबी ने हमला कर दिया। महिला ने घर के अंदर जाकर खुद....
लुधियाना(राज): अपने पिता के साथ घर के बाहर खड़ी महिला पर एक शराबी ने हमला कर दिया। महिला ने घर के अंदर जाकर खुद को बचाया। इसके बाद आरोपी शराबी धमकाता हुआ फरार हो गया। इस मामले में थाना डाबा की पुलिस ने परमिंदर कौर की शिकायत पर आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
परमिंदर कौर ने बताया कि वह कुछ दिनों से अपने मायके घर पर आई हुई थी। 2 सितंबर को वह घर के बाहर अपने पिता के साथ खड़ी हुई थी। उनके मोहल्ले में आरोपी रणजीत सिंह रहता है। जोकि शराब पीने का आदि है। वह शराब के नशे में धुत्त होकर इलाके से निकल रहा था। उसके पास लाठी थी। जोकि लोगों के घरों पर लाठी मारते हुए जा रहा था। परमिंदर कौर का कहना है कि जैसे ही आरोपी उनके घर के पास आने लगा तो उन्होंने अंदर जाने की कोशिश की तो आरोपी ने लाठी से उसे मारा और गालियां देने लगा। वह घर के अंदर गई तो आरोपी ने अंदर आने की कोशिश की और उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, तब आरोपी उन्हें धमकाते हुए फरार हो गया।