Edited By Vaneet,Updated: 19 Apr, 2018 09:49 PM
माता गुजरी कालेज में पढ़तेे 2 छात्रों की बीती रात एक हादसे दौरान मौत हो गई। जिनकी पहचान सतनाम सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी दोराहा और सुखदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी चमकौर साहिब के तौर पर हुई है। ...
दोराहा (सूद): माता गुजरी कालेज में पढ़तेे 2 विद्यार्थियों की बीती रात एक हादसे दौरान मौत हो गई। जिनकी पहचान सतनाम सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी दोराहा और सुखदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी चमकौर साहिब के तौर पर हुई है।
जानकारी अनुसार बीती रात कार में सवार माता गुजरी कालेज में पढ़तेे 5 विद्यार्थी जब सरहिंद जी.टी. रोड पर एक रैस्टोरैंट के पास पहुंचे तो कार बेकाबू होकर एक खंबे के साथ टकरा गई। जिसके साथ सतनाम सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी दोराहा और सुखदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी चमकौर साहिब की मौत हो गई, जबकि कमलप्रीत, ऋषि और लभप्रीत नाम के विद्यार्थी इस हादसे दौरान घायल हो गए। इस हादसे में मृतक विद्यार्थी सुखदीप सिंह के पिता अवतार सिंह स्थानिय शहर के पुलिस थाने में तैनात है और सतनाम सिंह पुत्र हरजीत सिंह भी शहर का निवासी है। जिस करके दोनों विद्यार्थियों की मौत के साथ शहर और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।