Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Sep, 2017 03:23 PM
दहेज की खातिर बहू को धक्के देकर घर से निकालने के आरोप में थाना वूमैन सैल की पुलिस ने साहिल जानी, बिंदिया जानी व प्रदीप जानी............
अमृतसर (संजीव): दहेज की खातिर बहू को धक्के देकर घर से निकालने के आरोप में थाना वूमैन सैल की पुलिस ने साहिल जानी, बिंदिया जानी व प्रदीप जानी निवासी मुंबई के विरुद्ध केस दर्ज किया है। नैनी अरोड़ा ने बताया कि उसका विवाह सितम्बर 2015 में उक्त आरोपी साहिल जानी के साथ सभी रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था।
विवाह के उपरांत आरोपी उसे और दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। जब उसने उनकी मांगों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।