दहेज के लिए करते थे परेशान,परेशानी में बहू ने दी जान

Edited By Updated: 15 Dec, 2016 02:34 PM

dowry case

फतेहगढ़ चूडियां की पुलिस ने दहेज उत्पीडन के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली विवाहिता की सास को गिरफ्तार कर लिया।  ए.एस.आई. लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कन्तो पत्नी फल्ला सिंह निवासी भोलेके को उसकी बहू द्वारा आत्महत्या करने के आरोप में...

बटाला(बेरी): फतेहगढ़ चूडियां की पुलिस ने दहेज उत्पीडन के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली विवाहिता की सास को गिरफ्तार कर लिया।  ए.एस.आई. लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कन्तो पत्नी फल्ला सिंह निवासी भोलेके को उसकी बहू द्वारा आत्महत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  उक्त पुलिस अधिकारी ने बताया कि दलबीर सिंह निवासी सुल्तानविंड जिला अमृतसर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी पुत्री परमजीत कौर की शादी कन्तो के बेटे दीप सिंह से हुई थी। दीप सिंह तथा कन्तो उसे दहेज लाने के लिए तंग-परेशान किया करते थे जिसके चलते परमजीत कौर ने दोनों से तंग आकर अपने आपको फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ए.एस.आई. ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा दीप सिंह को पहले से ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि कन्तो फरार थी जिसे गांव भोलेके से पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!