Edited By Updated: 18 Mar, 2017 08:54 AM
तरनतारन के गांव भूसे में एक विवाह समारोह में नाच रहे व्यक्तियों की तरफ से दूल्हे के ....
तरनतारन: तरनतारन के गांव भूसे में एक विवाह समारोह में नाच रहे व्यक्तियों की तरफ से दूल्हे के चाचा की लड़की की बाजू पकडऩे से हुए झगड़े में रिश्तेदारों की तरफ से दो नौजवानों को पीट-पीट कर मार देने का समाचार प्राप्त हुआ है।
जानकारी अनुसार गांव भूसे में मनप्रीत सिंह बब्बू पुत्र अजमेर सिंह के विवाह का जश्न चल रहा था। इस दौरान नाचते समय दूल्हे के चाचा की लड़की की बाजू दो नौजवानों (बलविन्दर सिंह पुत्र मुख्तार सिंह निवासी बासरके भैनी और रणजोध सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी लोने जिला अमृतसर) ने पकड़ ली, जिस पर गुस्से में आए विवाह वाले लड़के मनप्रीत सिंह बब्बू, शरनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र अजमेर सिंह और लड़के के चाचा जसवंत सिंह पुत्र शिंगारा सिंह ने बाजू पकडऩे वाले दोनों नौजवानों को पीट-पीट मार दिया। थाना प्रमुख कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता मुख्तार सिंह के बयानों पर उक्त दोषियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है।